मानवता परिवार

( Reg-No -U88I00 UP2024 NPL 208944)

आपका सहयोग परिवार का सहारा

Get Inspired

Puis nostrud exercitation ullamco laboris nisi utm aliquip sed duis aute.

Give Donation

Auis nostrud exercitation ullamco laboris nisi utm aliquip sed duis aute.

Become a Volunteer

Muis nostrud exercitation ullamco laboris nisi utm aliquip sed duis aute.

Help The Children

Cuis nostrud exercitation ullamco laboris nisi utm aliquip sed duis aute.

About Us

We are मानवता परिवार

मानवता परिवार समाज की मानवता के लिए समाज का, समाज के द्वारा ,समाज के लिए जुड़े हुए सदस्यों का परिवार है जिसमें सदस्य की असामायिक/आकस्मिक मृत्यु होने, परमानेंट 100% डिसेबिलिटी, गंभीर बीमारी /गंभीर एक्सीडेंट होने पर उसके एवं उसके परिवार के नॉमिनी के खाते में आर्थिक सहायता पहुंचाकर मदद करने हेतु बनाया गया परिवार है।

मानवता परिवार का उद्देश्य मानवता परिवार के वैधानिक दिवंगत सदस्य के नामिनी के खाते में मानवता परिवार के सभी सदस्य मिलकर मानवता परिवार द्वारा निर्धारित धनराशि एवं समयावधि में सहयोग करके नॉमिनी के खाते में 50 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।

वैधानिक सदस्य की परमानेंट 100% डिसेबिलिटी होने पर मानवता परिवार के सभी सदस्य मिलकर मानवता परिवार द्वारा निर्धारित धनराशि एवं समय अवधि में सहयोग करके सदस्य एवं उसके परिवार के नॉमिनी के खाते में 50 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।

वैधानिक सदस्य की गंभीर बीमारी /गंभीर एक्सीडेंट मे मानवता परिवार के सभी सदस्य मिलकर मानवता परिवार द्वारा निर्धारित धनराशि एवं समय अवधि में सहयोग करके सदस्य एवं उसके परिवार के नॉमिनी के खाते में 10 लाख तक की सहायता उपलब्ध कराना ।

सदस्यता शुल्क ₹200 पर ₹ 1 लाख तक का एक्सीडेंटल इलाज उपलब्ध कराना।

ममानवता परिवार में देश के 5 से 62 आयु वर्ग के सभी सेंट्रल गवर्नमेंट ,सभी प्रदेश सरकार के सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट कर्मी ,संविदा कर्मी: प्राइवेट स्कूल, डिग्री कॉलेज, हॉस्पिटल, कॉरपोरेट सेक्टर के प्राइवेट कर्मी, बिजनेसमैन, छात्र, ग्रहणी, किसान, मजदूर ,दुकानदार , व्यवसाय कर्मी, एडवोकेट ,पत्रकार आदि सभी जुड़ सकते हैं |

मानवता परिवार से वेबसाइट www.manavtafamily.org के माध्यम से नियमावली से सहमत होने पर रजिस्ट्रेशन एवं वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करके जुड़ सकते हैं।

पेपरलेस एवं पारदर्शी व्यवस्था

हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मानवता परिवार ने अपनी व्यवस्थाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए पेपरलेस, व्यवस्थित एवं पारदर्शी प्रणाली की ओर एक महत्वपूर्ण पहल की है।

हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक सदस्य को अपनी सदस्यता, सहयोग, दावे, आय-व्यय एवं शिकायतों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो।

1. रजिस्ट्रेशन एवं सदस्यता

  • सदस्य का रजिस्ट्रेशन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा।
  • मानवता परिवार के समस्त सदस्यों की सूची वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
  • सदस्य सूची में आवश्यक जानकारी जैसे आयु, सदस्यता की अवधि तथा सदस्य द्वारा किए गए कुल सहयोग की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

2. आय-व्यय का विवरण

  • मानवता परिवार में प्राप्त वार्षिक सदस्यता शुल्क एवं उसके उपयोग का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
  • आय-व्यय का विवरण एक्सपेंडिचर-वाइज (Expenditure-wise), अकाउंट नंबर का ट्रांजैक्शन आईडी के साथ वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

3. एक्सीडेंटल सहायता/क्लेम

  • स्वीकृत एक्सीडेंटल क्लेम की सहायता राशि सीधे संबंधित सदस्य के बैंक खाते में प्रेषित की जाएगी।
  • प्रेषित सहायता राशि एवं कुल व्यय का विवरण वेबसाइट पर प्रदर्शित रहेगा।
  • जिस बैंक खाते में सहायता राशि भेजी गई है, उसके आवश्यक विवरण भी रिकॉर्ड में उपलब्ध रहेंगे।

4. मृत्यु सहयोग दावा

  • मृत्यु सहयोग का दावा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाएगा।
  • दावा प्रस्तुत करने वाले आवेदकों की सूची ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएगी।
  • वैलिड एवं वैधानिक सदस्यों की सूची अलग से उपलब्ध रहेगी।
  • सहयोग प्राप्त करने वाले नामिनी/लाभार्थी का विवरण भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रदर्शित किया जाएगा।

5. सत्यापन एवं पारदर्शिता

  • सदस्य एवं दावों से संबंधित वेरिफिकेशन की संपूर्ण प्रक्रिया वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
  • वैलिड एवं इनवैलिड सूची ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएगी।
  • किसी सदस्य या दावे को वैलिड अथवा इनवैलिड किए जाने का कारण भी वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

6. शिकायत एवं सुझाव

  • सदस्य अपनी शिकायत (Complaint) एवं सुझाव (Suggestion) वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे।
  • शिकायत/सुझाव पर मानवता परिवार द्वारा की गई कार्यवाही एवं स्थिति भी वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

7. हमारा उद्देश्य

मानवता परिवार का उद्देश्य केवल व्यवस्था को पेपरलेस बनाना नहीं, बल्कि उसे अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी, जवाबदेह और सदस्य-केंद्रित बनाना है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक सदस्य को अपनी सदस्यता एवं मानवता परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हो, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।*

मानवता परिवार के सदस्य बनने की प्रक्रिया

Step1 - मोबाइल/कंप्यूटर से निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाकर रजिस्ट्रेशन करें‌l

Step2 - Google/chrome के माध्यम से manavtafamily.org ओपेन करें ।

Step3 - Registration में क्लिक करें। Registration form भरे

Step4 - घोषणा को ✅ क्लिक करें। submit Now पर क्लिक करें।

Step5 - Membership fee खुलेगा अथवा मेंबरशिप फीस क्लिक करें। मानवता परिवार फाउंडेशन के ACCOUNT/UPI ID/QR CODE में Googlepay/ phone pay / Paytm/Online banking के माध्यम से ₹200 की membership fee भेजे ।

Step6 - membership fees जमा करके ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट ले ले और ट्रांजैक्शन आईडी नोट कर ले अथवा कॉपी कर लें ।

Step7 - अंतिम चरण में ट्रांजैक्शन आईडी नोट कर दें और ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट गैलरी से सेलेक्ट करके अपलोड कर लें।

Step8 - submit Now क्लिक करें।

Step9 - वेबसाइट की member's list अपना नाम सबसे ऊपर देखें ।

Step10 - आपका रजिस्ट्रेशन कंफर्म हो चुका है ।

Step11 - समस्या होने अथवा जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 6388890090 पर संपर्क करें

मानवता परिवार से वेबसाइट www.manavtafamily.org के माध्यम से नियमावली से सहमत होने पर रजिस्ट्रेशन एवं वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करके जुड़ सकते हैं।

MANAVTA FAMILY FOUNDATION ACCOUNT DETAILS

Our Gallery

Volunteers Team

We help thousands of children,
arrange food & build houses for them

Join us & Become a Volunteer